गुदड़ी प्रखंड के जाते मुख्य सड़क से डारियो-कमरोड़ा पंचायत तक करीब 16 किलोमीटर सड़क का निर्माण आज तक नहीं हो सका हैl सड़क नहीं बनने के कारण क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैl वर्षों से ग्रामीण कच्ची और जर्जर सड़क पर चलने को मजबूर हैंl