आगामी छठ महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु गया जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संबंधित थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के छठ घाटों का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घाटों की साफ-सफाई, जलस्तर, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता एवं अन्य सुरक्षा प्रबंधों की बारीकी से समी