बनमनखी: ट्रेन से गिरकर छात्र गंभीर रूप से घायल
जानकीनगर सहरसा पूर्णिया रेलखंड पर शुक्रवार सुबह एक छात्र चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना जानकीनगर रेलवे स्टेशन से करीब 200 मीटर पूर्व दिशा खूंट रेलवे ढाला के समीप हुई। घायल छात्र की पहचान जानकीनगर खूंट निवासी संतोष यादव के 18 वर्षीय पुत्र सुधांशु कुमार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुधांशु सुबह 8:15 बजे वाली पैसेंजर ट्रेन से