टेहरोली: राजापुर मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, चालक घायल
थाना टोडी फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम गढ़ा निवासी गोविंदास पुत्र स्वर्गीय तुलाराम उम्र लगभग 35 वर्ष सोमवार को समय 3 बजे अपने घर से किसी निजी कार्य के लिए बाइक से गुरसरांय की ओर आ रहे थे। बताया गया कि जैसे ही वह राजापुर मोड़ के पास पहुंचे तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में गोविंदास गंभीर रूप से घायल हो गए।