बरहटा तालाब की जर्जर नहर किसानों की बनी परेशानी, खेतों तक नहीं पहुंच रहा पानी
ग्राम पंचायत बरहटा में स्थित तालाब की नहर इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच चुकी है। नहर जगह-जगह से टूट और जर्जर हो गई है, जिससे पानी खेतों तक पहुंचने से पहले ही रास्ते में झिरने लगता है। नहर की मरम्मत लंबे समय से नहीं होने के कारण किसानों को सिंचाई के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है