श्रीनगर: बारिश में भीगते हुए श्रीनगर पुलिस डटी रही, मोहर्रम जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न हुआ
मोहर्रम के अवसर पर शनिवार को पांच बजे निकाले गए ताजिया जुलूस के दौरान लगातार हो रही बारिश भी श्रीनगर थाना पुलिस के हौसले को डिगा नहीं सकी। थानाध्यक्ष अमर कुमार, अपर थानाध्यक्ष सुधा रानी, एएसआई उपेंद्र कुमार, भागीरथ रज्जक सहित पुलिस जवान बारिश में भींगते हुए पूरे समय जुलूस के साथ मुस्तैदी से तैनात रहे। तथा सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर बनाए रखी।