खनियाधाना: पीपल खेड़ा से चार भैंसें 4 दिन से लापता, सूचना देने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा और पहचान गुप्त रखी जाएगी
जिले के ग्राम पीपल खेड़ा निवासी अवधेश झा ने आज बुधवार शाम 6:00 बजे बताया कि उनकी चार भैंसें चार दिन से लापता हैं। भैंसें अंतिम बार धर्मपुर में देखी गई थीं। इनमें तीन बढ़िया नस्ल व एक कुंडी नस्ल की है। एक भैंस लाल मोरी पहने हैं और नाथ पुरी है। वहीं एक उसके परिवार ने हर जगह तलाश की पर पता नहीं चला। गर्मी में भैंसों की चिंता है। सूचना 9301131438 पर दें।