नामकुम: भूसुर स्थित रिंग रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत
Namkum, Ranchi | Jun 24, 2026 भूसुर स्थित रिंग रोड पर बुधवार सुबह करीब आठ बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, एक कार और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।