रामपुर बघेलान: एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी का महुड़र आगमन, उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल की मौजूदगी में हुआ भव्य सम्मान
सतना। भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी शुक्रवार दोपहर 1 बजे अपने गृह ग्राम महुड़र पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनका ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया। गांव के हायर सेकंडरी विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जैसे ही एडमिरल त्रिपाठी मंच पर पहुंचे, उत्साहित ग्रामीणों