खिरकिया: 20 जून को जिले के हजारों किसानों के खातों में पहुंचेगी पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त।
Khirkiya, Harda | Jun 16, 2026 हरदा जिले के किसानों के लिए अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत हरदा जिले के पात्र किसानों के खातों में भी सम्मान निधि की राशि सीधे अंतरित की जाएगी। इस अवसर पर पूरे जिले में ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ मनाया जाएगा।