आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के निर्देशन में निजामाबाद थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उपनिरीक्षक लाला राम व मय हमराह फोर्स ने जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा एवं शांति व्यवस्था भंग करने के वांछित तीन आरोपियों विमला देवी, विनीता देवी और सरिता देवी को बारीखास से गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।