मथुरा: लखनऊ अग्निकांड के बाद वृन्दावन में नियमों की अनदेखी पर एक दर्जन से अधिक होटल, रेस्टोरेंट और स्पा किए गए सील
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस, फायर ब्रिगेड और नगर निगम की संयुक्त टीम ने शहर में व्यापक जांच अभियान चलाया। इस दौरान फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी और आवासीय नक्शे पर अवैध रूप से व्यावसायिक गतिविधियां चलाने वाले एक दर्जन होटल गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट और स्पा सील