बरकागाँव: बड़कागांव एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल खनन परियोजना ने बुधवार को एचआईवी पॉजिटिव बच्चों को ₹50,000 और खेल सामग्री सौंपी
एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना ने गुरुवार को अपनी सामाजिक विकास पहल के तहत नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय, बनहप्पा, हजारीबाग में एचआईवी पॉजिटिव बच्चों को मदद प्रदान की। इस मौके पर जागृति महिला संघ अध्यक्ष तज़ीन फैज़ और संघ के अन्य सदस्य विद्यालय पहुंचे। जागृति महिला समिति ने विद्यालय प्रशासन को 50,000 रुपये दिया।