पिपरिया: पिपरिया थाना को मोहनपुर गांव में पूर्व के बनाए गए भवन में शिफ्टिंग की तैयारी, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण
शुक्रवार अपराह्न 3 बजे DM शैलेंद्र कुमार एवं SP प्रेरणा कुमार द्वारा मोहनपुर गांव में पूर्व के वर्षों में बनाए गए थाना भवन का निरीक्षण किया गया. उनके साथ कई वरीय पदाधिकारी मौजूद थे. DM एवं SP ने उक्त भवन में व्यवस्थाओं का जायजा लिया. ताकि पिपरिया थाना को उक्त भवन में शिफ्ट किया जा सके. पहुंच पथ नहीं होने की वजह से यहां थाना अब तक शिफ्ट नहीं हुआ.