टांटोटी: गो सम्मान अभियान के लिए नागोला में नायब तहसीलदार को सूचना पत्र सौंपा, 27 को कीर्तन कर ज्ञापन सौंपकर की जाएगी मांग
Tantoli, Ajmer | Apr 22, 2026 नागोला एवं आसपास के गो भक्त गो सम्मान अभियान के तहत आगामी 27 अप्रैल को बस स्टैंड नागोला से संकीर्तन करते हुए उप तहसील कार्यालय तक सैकड़ो की संख्या में सम्मिलित होकर अनुशासित रूप से ज्ञापन देने के लिए पहुंचेंगे।जिसकी सूचना गौ सेवको प्रबुद्धजनों व शिष्टमंडल के पदाधिकारीयों ने बुधवार को शाम 4 बजे नागोला नायब तहसीलदार संजय सारस्वत को दी।