देहरादून: व्यापारियों ने पलटन बाजार में लग रही ठेलियों को हटाने का किया प्रयास, जमकर हुई नोकझोंक
देहरादून के पलटन बाजार में लग रही ठेलियों से व्यापारियों को नुकसान हो रहा है जिससे परेशान होकर व्यापारियों ने ठेली वालों को हटाने का प्रयास किया इस दौरान व्यापारियों और ठेली संचालकों की जमकर नोंकझोंक हुई है। व्यापारियों का कहना है कि ठेली लगने से उन्हें व्यापार में नुकसान हो रहा है।