“प्रखंड क्षेत्र से डेढ़ माह पूर्व फरार नाबालिग युवती को पुलिस ने गुरुवार देर शाम बिहारीगंज बाजार से बरामद कर लिया। युवती के पिता ने सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के देव आनंद समेत तीन लोगों पर स्कार्पियो से जबरन अपहरण कर दिल्ली ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिसिया दबाव में आरोपियों ने युवती को बाजार में छोड़ दिया, गुप्त सूचना पर पुलिस ने बरामदगी की।