महोबा जनपद के चरखारी कोतवाली कस्बा क्षेत्र के कोठी तालाब में एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। होली खेल रहे बच्चों ने सबसे पहले शव को तालाब में उतराता देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर शिनाख्त की कोशिशें शुरू कर दी हैं। शव मिलने की खबर जैसे-जैसे कस्बे में फैली, कोठी तालाब के किनारे लोगों का भारी मजमा लग गया।