टीकमगढ़ में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के उपलक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम टीकमगढ़ शहर की नजर बाग प्रांगण में हुआ जहां स्कूली बच्चों और जनप्रतिनिधियों ने श्रीमद् भागवत गीता के 15 वे अध्याय का सामूहिक पाठ किया।