मुरैना नगर: कोरबा जाने निकली फूलबाई मुरैना कैसे पहुंचीं?रेलवे ट्रैक पर मिला था शव,परिजन भी हैरान,मौत बनी रहस्य,पुलिस की जांच जारी।
मुरैना के शिकारपुर रेलवे फाटक के ट्रैक पर मिली मृत महिला की पहचान बिलासपुर निवासी 56 वर्षीय फूलबाई यादव के रूप में हुई। आज परिजनों के मुताबिक वह रिश्तेदार के यहां कोरबा जाने निकली थीं, लेकिन मुरैना कैसे पहुंचीं इसकी जानकारी किसी को नहीं है।पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।अंतिम संस्कार बड़ोखर मुक्तिधाम में होगा।मामले की जांच जारी है।