उदवंत नगर: गढहा गांव में हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपित के घर पुलिस ने कुर्की किया
कांड संख्या 124/22 में दो वर्षों से फरार चल रहे हत्या के आरोपित के घर गढहा गांव पहुच उदवंतनगर पुलिस ने कुर्की की करवाई किया। बीते दो वर्ष पूर्व में गढहा निवासी नेपाली को गढहा निवासी संजय ने गोली मारकर हत्या कर दिया था। जिस घटना में मृतक के परिजनों द्वारा कुल 12 लोगो के विरुद्ध उदवंतनगर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाया गया था।