उदवंत नगर: गढहा गांव से पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया
गडहा गांव से पुलिस ने एक युवक को हथियार व जिंदा कारतूस के साथ दबोच कर जेल भेज दिया। अपराधी की पहचान थाना क्षेत्र के गडहा गांव निवासी निर्गुण सिंह का पुत्र पंकज कुमार के रूप में की गई। इस संबंध में प्रेस वार्ता कर भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने जानकारी दी। तलासी के दौरान एक देशी रायफल दो देशी कट्टा एवम आठ जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।