उदवंत नगर: गजराज गंज ओपी क्षेत्र से पुलिस ने 4 शराबियों को किया गिरफ्तार
शराब के नशे में धुत चार शराबियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पहचान कृष्णा गढ थाना क्षेत्र के बभनगांवा निवासी भूलकर यादव, सुशील कुमार यादव एवम बिहिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के प्रदीप कुमार एवम संतोष यादव के रूप में हुआ। ओपी इंचार्ज हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि चारो के विरुद्ध उदवंतनगर थाने में शराब मामले में सनहा का केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।