धमतरी: धमतरी में गर्मी का रौद्र रूप, तपती रेत पर सिक रहा पापड़, फर्श पर हो रहा अंडा फ्राई
धमतरी में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। पारा 44-45 डिग्री पहुंचने से आसमान से आग बरस रही है। लू के थपेड़ों से दोपहर में सड़कों पर कर्फ्यू जैसा सन्नाटा पसर जाता है। गर्मी का आलम ये है कि तपती रेत पर पापड़ सिंक रहे हैं और सीमेंट के फर्श पर अंडा डालते ही भुर्जी बन रही है। धमतरी के लोगों ने बताया कि पापड़ सेकने और अंडा भुर्जी बनाने के लिए चूल्हा।