नहर किनारे कार खड़ी कर 38 वर्षीय व्यक्ति ने नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली है। मामले को लेकर मृतक के भाई ने पूगल थाने में मर्ग दर्ज करवाई है। दर्ज रिपोर्ट में मृतक के भाई ने बताया कि उसका भाई रामनिवास मानसिक रूप से परेशान चल रहा था और वह घर से कार लेकर निकला तथा कार को नहर के किनारे खड़ा करके नहर में छलांग लगा दी।