महिदपुर: महिदपुर बस स्टैंड पर पानी के लिए यात्री परेशान, महीनों से वाटर कूलर खराब
महिदपुर के नवनिर्मित बस स्टैंड पर यात्रियों को शुद्ध पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। भीषण नवतपा गर्मी के बीच जहां तापमान लगातार बढ़ रहा है, वहीं बस स्टैंड परिसर में लगा वाटर कूलर पिछले कई महीनों से बंद पड़ा हुआ है। नगर पालिका परिषद महिदपुर की इस बड़ी लापरवाही का खामियाजा रोजाना हजारों यात्रियों, ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। बस स्टैंड पर