लाडपुरा: कोटा में रात को आंधी-बारिश में मकान की छत गिरी, 2 मिनट पहले ही बाहर आया था परिवार, बाल-बाल बचा
Ladpura, Kota | Apr 30, 2026 बुधवार रात आई तेज आंधी और बारिश से शहर व ग्रामीण इलाकों में जनजीवन प्रभावित रहा और कई जगहों पर शादी समारोहों में टेंट उखड़ गए, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तेज हवाओं के कारण बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई और कई इलाकों में बिजली गुल रही।