पलामू टाइगर रिजर्व में जैव-विविधता के संरक्षण और वन्यजीवों की मैपिंग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक दिवसीय 'वाटरहोल गणना 2026' का अभ्यास सोमवार को संपन्न हो गया। भीषण गर्मी के इस मौसम में रिजर्व के भीतर स्थित विभिन्न प्राकृतिक और कृत्रिम जलस्रोतों पर पानी पीने आने वाले वन्यजीवों की निगरानी के लिए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।