चूरू: सदर थाने के सामने कार ने बाइक को मारी टक्कर, आथुना मोहल्ले के युवक की हुई मौत
Churu, Churu | Oct 24, 2024 चूरू के सदर थाने के सामने तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में आथुना मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इस भीषण हादसे के बाद अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई।