मवाना: मवाना के मेरठ रोड पर साइड लगने के बाद बाइक सवार युवकों ने रोडवेज चालक को रोका, लोगों के समझाने पर मामला शांत हुआ
Mawana, Meerut | Apr 10, 2026 शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे मवाना के मेरठ रोड पर लापरवाही से बाइक चला रहे बाइक सवार युवको की बाइक में रोडवेज की साइड लगने के बाद बाइक सवारों ने रोडवेज को रोक लिया और हंगामा खड़ा कर दिया। काफी देर चलेगा के बाद लोगों के समझाने के बाद मामला शांत हुआ वहीं इस संबंध में मामले की थाने पर तहरीर देने की बात कही है।