रामपुर: रविवार को अम्बेडकर पार्क पर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने यातायात माह - नवम्बर 2025 का शुभारंभ किया
Rampur, Rampur | Nov 2, 2025 रविवार को सुबह 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र द्वारा नवम्बर यातायात माह का शुभारम्भ किया गया। इस मौके पर महिला प्रशिक्षुओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, मोबाइल से बचने और गति सीमा का पालन करने जैसे महत्वपूर्ण संदेश दिए।