प्रयागराज नगर निगम में सफाई कर्मचारियों को सफाई नायक के पद पर प्रमोशन देने के लिए आयोजित की गई परीक्षा अब विवादों में घिर गई है। परीक्षा में शामिल हुए सफाई कर्मियों ने धांधली और अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए नगर निगम परिसर में जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। सफाई मजदूर एकता मंच के बैनर तले हुए इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी शामिल रहे।