अकबरपुर: जिला जज, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से जिला कारागार माती का किया निरीक्षण
जिला जज रवीन्द्र सिंह, जिलाधिकारी कपिल सिंह तथा पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार माती, कानपुर देहात का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान तीनों अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया।सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार अत्याधुनिक उपकरणों की उपलब्धता, प्रयोग के संबंध में जानकारी प्राप्त ली।