चायल: सुरसेनी सिद्ध मां कालीका पीठ धाम में मां बगलामुखी और शनि देव मंदिर की स्थापना की तैयारियां तेज, 17 को होगी कलश यात्रा
कौशांबी। जनपद के सुरसेनी ग्राम सभा स्थित सिद्ध मां कालीका पीठ धाम में मां बगलामुखी एवं भगवान शनि देव की स्थापना को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पीठाधीश्वर महंत अखिलेश्वरानंद महाराज ने मंगलवार देर रात जानकारी देते हुए बताया कि धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं तथा पुलिस प्रशासन का भी भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा!