खातेगांव: कर्ज से परेशान किसान ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत, वीडियो आया सामने
गुरुवार दोपहर 2 बजे खातेगांव तहसील के ग्राम बमनगांव में बुधवार को 48 वर्षीय किसान सुनील पवार (विश्नोई) की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। परिजन के अनुसार वह कर्ज और कथित प्रताड़ना से परेशान था। परिजन उसे तत्काल खातेगांव के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।