उमरेठ: मोरडोंगरी जमतरा रोड पर युवकों के साथ मारपीट
वाहन को कट मारने के आरोप लगाकर की मारपीट
उमरेठ थाना क्षेत्र के मोरडोंगरी जमतरा मार्ग पर दो युवकों के साथ मारपीट की गई। वाहन को कट मारने के आरोप में एक युवक को पीटा गया। इसके तरफ से आए दूसरे युवक को भी पीट दिया गया। पुलिस ने पीडितों का मुलाहजा कराया है। सोमवार को दो बजे युवकों ने बताया कि छोटी सी बात पर उनकी पिटाई कर दी गई।