रामपुर बुशहर में नगर परिषद के नए अध्यक्ष करन शर्मा व उपाध्यक्ष रोहित नेगी ने संभाला पदभार
कुल्लू टुडे न्यूज़
रामपुर बुशहर , 11 जुलाई 2026
संवाददाता - मुस्कान गुप्ता
रामपुर बुशहर में नगर परिषद के नए अध्यक्ष करन शर्मा व उपाध्यक्ष रोहित नेगी द्वारा पदभार संभालने हेतु पूजा रखी गई थी , जो कि सफलतापूर्वक संपन्न हुई। वहां पर मौजूद सभी व्यक्तियों ने नगर परिषद का पदभार संभालने के लिए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को बधाई दी। करन शर्मा ने नगर परिषद में आने वाले हर वार्डों में समान विकास करने और 5 साल तक हर कमी को पूरा करने का आश्वासन दिया है।
रामपुर के नए प्रधान करन शर्मा ने रामपुर बुशहर की परेशानियों को लेकर अहम मुद्दे उठाये व उन्हें सुधारने का भी जिक्र किया। इसके साथ ही 5 साल के अंतर्गत रामपुर बुशहर को एक अच्छी रूपरेखा में बदलने का आश्वासन दिया है।
#kullutodaynews #himachalpradesh #himachalupdate #MediaPower #himachalkiawaaz #KTN #ATM #shimla #kullu #rampur
Kullu, Kullu | Jul 11, 2026