चंडी: बेलक्षी गांव में बिजली की चिंगारी से लगभग 8 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई
चंडी थाना क्षेत्र के बेलछी गांव के सत विगहवा खंधा में गुरुवार की दोपहर तीन बजे खेत मे तैयार खड़ी गेहूं की फसल में बिजली की चिंगारी से आग लग गयी। इस अगलगी में करीब 8 बीघा फसल जल कर राख हो गई। हालांकि, ग्रामीणों की सूझबूझ से आग पर काबू पाया और आग को फैलने से रोक लिया गया।