कैराना: उत्तराखंड के मसूरी-देहरादून मार्ग पर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल ऊंचागांव निवासी युवक की उपचार के दौरान हुई मौत
Kairana, Shamli | Jun 29, 2026 कैराना क्षेत्र के ऊंचागांव निवासी 19 वर्षीय दीपांशु पानीपत स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि वह अपने मित्र हरियाणा के पानीपत जिले के गांव कुराड़ निवासी साहिल के साथ बाइक से मसूरी घूमने गया था। बीते शनिवार देर रात दोनों मसूरी से देहरादून लौट रहे थे। इसी दौरान मसूरी-देहरादून मार्ग पर उनकी बाइक एक कार की चपेट में आ गई।