खगड़िया: संतोष पुल के पास ई रिक्शा पलटने से दो परीक्षार्थी सहित तीन घायल, सदर अस्पताल में चल रहा है उपचार
खगड़िया-अलौली मुख्य सड़क संतोषपुल के पास ई रिक्शा पलटने से मैट्रिक के दो छात्र व चालक घायल हो गए। घायल की पहचान अलौली थाना क्षेत्र के मेघोना गांव के 16 वर्षीय अमन कुमार, अंकित कुमार व चालक दीवियंद पोद्दार बताया गया। घायल चालक ने बताया कि मैट्रिक का एग्जाम को लेकर मैघोना गांव से 2 छात्र को लेकर ई रिक्शा से महेशखूंट जा रहे थे।