जांजगीर: जांजगीर के मिनी क्रिकेट स्टेडियम में जिला प्रशासन और जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा 'क्रिकेट समर कैम्प' का आयोजन
जांजगीर के मिनी क्रिकेट स्टेडियम में जिला प्रशासन और जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 'क्रिकेट समर कैम्प' का 2 महीने के लिए आयोजन किया जा रहा है. समर कैम्प के माध्यम से छोटे बच्चों से लेकर बड़े बच्चों को क्रिकेट खेलने के लिए बारीक बातों के बारे में बताया जा रहा है, जिसमें अंडर 10, 12, 14, 16 और अंडर 19 के बच्चों को सिखाया जा रहा है.