मदनपुर: पूरन बीघा अग्निकांड: समाजसेवी राजू सिद्धी यादव ने बढ़ाया मदद का हाथ, पीड़ितों को दिया सहारा
औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड अंतर्गत पंचायत बेरी के पूरण बीघा गांव में बुधवार को हुई भीषण आगजनी के बाद गांव में तबाही का मंजर देखने को मिला। आग की चपेट में आकर कई घर जलकर राख हो गए, जिससे दर्जनों परिवार बेघर हो गए और उनके सामने रोज़ी-रोटी का संकट खड़ा हो गया। इस संकट की घड़ी में समाजसेवी राजू सिद्धी यादव पीड़ितों के बीच पहुंचे और राहत सामग्री वितरित कर मान