जबलपुर: सदर में 'शटर वाली खिड़की' से आधी रात को जाम, आबकारी-पुलिस अंजान, वीडियो हुआ वायरल
कैंट क्षेत्र के सदर इलाके में शराब माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें न तो कानून का खौफ है और न ही खाकी का डर। आम दिनों में जहां रात होते ही दुकानें बंद हो जाती हैं, वहीं यहाँ आधी रात को डेढ़ बजे भी धड़ल्ले से शराब की बिक्री की जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि इस अवैध धंधे के लिए माफियाओं ने एक अनोखा जुगाड़ निकाला है—दुकान के शटर में बकायदा एक गुप्त