मड़ियाहू: बूथ संगठन भाजपा की सबसे बड़ी ताकत
जौनपुर के भारतीय जनता पार्टी की पूर्व विधायक सुषमा पटेल ने सोमवार की सुबह करीब 11 बजे मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के रामनगर स्थित बूथ संख्या 198 पर आयोजित बूथ परिचर्चा कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत बूथ संगठन है और इसी आधार पर पार्टी लगातार जनता का विश्वास जीत रही है।