पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के उदयपुरा वन में मंगलवार शाम 5 बजे सड़क के ब्रेकर पर एक बाइक के पलट जाने से उस पर सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक युवक बाल बाल बच गया। मृत युवक की पहचान मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के जोड़ निवासी प्रभु कुमार (28वर्ष) के रूप में हुई है।