देवघर: जसीडीह मानिकपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
जसीडीह के मानिकपुर लक्ष्मी ढाबा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे डॉक्टर ने सदर अस्पताल में जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने शुक्रवार सुबह 9:00 बजे जानकारी दी की स्थानीय लोगों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे और कालीपुर मोहल्ला निवासी राजकुमार दास के रूप में मृतक पहचान की गई।