देवघर: बरमसिया रिफ्यूजी कॉलोनी के सभी पैदल जा रही महिला को अज्ञात बाइक चालक ने मारा धक्का
बरमसिया रिफ्यूजी कॉलोनी के समीप शनिवार दोपहर 2:00 बजे पैदल जा रही महिला को अज्ञात बाइक चालक ने धक्का मार दिया और बाइक चालक घटना स्थल से फरार हो गया जिसके बाद घायल को स्थानीय लोगों व परिजनों ने सदर अस्पताल पहुंचाया जहां पर इलाज जारी है। घायल रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी महिला का भतीजा अभिषेक कुमार ने बताया कि वह अपने घर से दूध लाने के लिए जा रही थी ।