गोरखपुर: माफिया मुख्तार अंसारी के मौत के बाद पूरे प्रदेश में अलर्ट के मद्देनजर जिला पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर देररात की चेकिंग
बांदा जिले में माफिया मुख्तार अंसारी की बीती रात हार्ट अटैक से मौत की खबर आने के बाद पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया। जिला पुलिस ने देर रात विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। आने जाने वाले वाहनों को बहुत ही गहनता के साथ चेकिंग किया गया, हालांकि चेकिंग के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति पुलिस को नहीं मिला।