बखरी: बखरी थाना में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक
बैठक की अध्यक्षता एसडीएम सन्नी कुमार सौरव ने किया। उपस्थित लोगों वो जनप्रतिनिधियों से समीक्षा उपरांत बैठक को सम्बोधित करते हुए एसडीएम श्री सौरव ने कहा कि आपसी भाईचारे के साथ शांति माहौल में बकरीद का पर्व मनाये। उन्होंने कहा कि इस दौरान सभी मस्जिदों ईदगाह के समीप मजिस्ट्रेट वो पुलिस बल तैनात किया जाएगा। ताकि किसी तरह का कोई अप्रिय घटना घटित ना हो।