बखरी: बखरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बखरी वार्ड 26 की अपहृत छात्रा को राजेंद्र नगर टर्मिनल से किया बरामद
अपर थानाध्यक्ष उदय शंकर कुमार एवं एसआई अर्चना झा के नेतृत्व में युवती को सकुशल पटना राजेन्द्र नगर टर्मिनल के पास से बरामद किया गया है। पुलिस के इस कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली। बताते चलें कि बखरी वार्ड 26 निवासी अमरदीप ने अपनी पुत्री दिव्यांशी राज के अपहरण करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।